धनबाद
धनबाद केंदुआ में एक बार फिर से गैस रिसाव बढ़ गया है। धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी धराशायी हो गई। इस जगह से गैस भी निकलने लगी है। इस घटना से आसपास रहने वाले लोगों में भी भय देखा जा रहा है। जबकि महाप्रबंधक आवास के अलावा पास के एक घर में दरारें फटी और यहां भी गैस निकलने लगी।
